
भिंड/ रामपाल कुशवाह: थाना मेहगांव क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा मोबाइल कोर्ट का आयोजन कर भिंड-ग्वालियर हाईवे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 वाहनों के चालान काटे गए और ₹70,200 का समन शुल्क वसूला गया।
विभिन्न नियमों के उल्लंघन
जांच के दौरान करीब 200 वाहनों की जांच की गई। विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर पांच वाहनों को मौके से जब्त भी किया गया। कार्रवाई के दौरान एक वाहन से लाल-नीली बत्ती, दूसरे वाहन से हूटर हटाया गया, जबकि काली फिल्म लगी होने पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों का पालन
अभियान के दौरान ऑटो चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई जेएमएफसी स्वाति बघेल, पूनम परिहार एवं सृष्टि दुबे के नेतृत्व में न्यायालयीन स्टाफ कौशल किशोर पराशर, राशि पांडे, महेंद्र भदौरिया, रोहित, अरुण भदौरिया एवं शिवानंद शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
सुरक्षित यात्रा करने की अपील
इस दौरान थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश गर्ग, अनिल शर्मा, लोकेंद्र तोमर तथा आरक्षक तिलक, दिनेश, शिवकुमार, हेमंत गुर्जर, आकाश, मातवर, महिला आरक्षक तृप्ति एवं प्रियंका शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप
- bhind-mehgaon-mobile-court-vehicle-checking-drive








