भोपाल में IAS कोचिंग डायरेक्टर से 2 करोड़ की ठगी, पूर्व छात्र ने बंधक बनाकर कराए ऑनलाइन ट्रांसफर

भोपाल: ठगी और आपराधिक साजिश का बड़ा मामला सामने आया है। IAS स्टडी कोचिंग संस्थान की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके ही पूर्व छात्र ने कथित तौर पर बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपये वसूल लिए। आरोपी ने भोपाल में नया सेंटर खोलने का झांसा देकर उन्हें दिल्ली से भोपाल बुलाया था।

ये भी पढ़े – भोपाल में सभी बाजारों के एक समान बंद समय को लेकर सांसद ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र, कानून व्यवस्था सुधार पर जोर

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने कोचिंग विस्तार और नए संस्थान की योजना का हवाला देकर शुभ्रा रंजन को भोपाल आने के लिए तैयार किया। शहर पहुंचने के बाद उन्हें एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां कथित रूप से बंधक बनाकर उनके बैंक खातों से ऑनलाइन माध्यम से बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई।

रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपी ने धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस जांच में आरोपी की पहचान प्रियंक शर्मा के रूप में हुई है, जो भेल के एक रिटायर्ड अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – भोपाल ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, बिना हेलमेट वालों पर बड़ी कार्रवाई- 2229 चालान, ₹5.34 लाख समन शुल्क वसूला

  • bhopal-ias-coaching-director-cheated-of-rs-2-crore-former-student-arrested-crime-branch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से मिलीं सांसद डॉ. लता वानखेड़े: नई ट्रेनें, स्टॉपेज और ओवरब्रिज की उठाई मांग

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: सागर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप