भोपाल में चयनित फार्मासिस्टों का प्रदर्शन, ज्वाइनिंग की मांग पर 4 दिन से धरना

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में चयनित फार्मासिस्ट अपनी नियुक्ति और ज्वाइनिंग की मांग को लेकर स्वास्थ्य संचालनालय के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। चयनित अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन से चयन तक पूरी हुई प्रक्रिया

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा दी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी कराया गया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जब ज्वाइनिंग का समय आया तो विभाग की ओर से उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर आपत्ति जताई गई।

12वीं में मैथ्स विषय को लेकर विवाद

चयनित फार्मासिस्टों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें यह कहते हुए ज्वाइनिंग नहीं दे रहा है कि उन्होंने 12वीं कक्षा में साइंस के बजाय मैथ्स विषय से पढ़ाई की है।

अभ्यर्थियों का दावा है कि इसी मामले को लेकर उन्होंने न्यायालय का रुख किया था और कोर्ट का फैसला भी उनके पक्ष में आया। इसके बावजूद विभाग की ओर से उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है।

चार दिन से स्वास्थ्य संचालनालय के बाहर प्रदर्शन

ज्वाइनिंग की मांग को लेकर चयनित फार्मासिस्ट पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य संचालनालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर परीक्षा पास की और दस्तावेज सत्यापन समेत आवश्यक प्रक्रिया पूरी की है।

अब वे सरकार और स्वास्थ्य विभाग से नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

बाइट: मीनाक्षी मंडलोई, चयनित अभ्यर्थी

यह भी पढ़े: इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन

 

 

  • bhopal-selected-pharmacists-protest-joining-health-department
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल