बुरहानपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 55 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त; 10 अवैध टप्परे हटाए

बुरहानपुर: जिले के वनपरिक्षेत्र बुरहानपुर अंतर्गत दक्षिण बलड़ी बीट में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 55 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई वनसंरक्षक खंडवा श्रीमती वासु कनोज़िया के निर्देशन में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई।

वन विभाग की टीम ने वनभूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मौके पर खंती खुदाई कर सीमांकन किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान वन क्षेत्र में बनाए गए 10 अधूरे टप्परों को भी तोड़कर हटाया गया। विभाग के अनुसार संबंधित भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिशें की जा रही थीं, जिन्हें समय रहते रोकते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वन अमला और सुरक्षा श्रमिक तैनात रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी प्रकार का विरोध या विवाद सामने नहीं आया। इस अभियान में उपवनमंडलाधिकारी बुरहानपुर लवसा सोलंकी, वनपरिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर श्यामलता मेरावी सहित वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई में लगभग 75 वन अधिकारी-कर्मचारी और 25 सुरक्षा श्रमिकों ने भाग लिया।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वनभूमि पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि वन संपदा और शासकीय भूमि की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।

 
  • burhanpur-forest-department-encroachment-removal-drive-55-hectare-land-freed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना