ग्राहक बनकर पहुंचे निगम अधिकारी, सिंधी बस्ती में किराना गोदाम पर बड़ी रेड; 3.20 क्विंटल से ज्यादा प्लास्टिक जब्त, 20 हजार का जुर्माना

सार

राजू सिंह राठौर|बुरहानपुर। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने सिंधी बस्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने ग्राहक बनकर पहले आशीर्वाद डिस्पोजल/किराना से जुड़े गोदाम की जानकारी जुटाई, पुष्टि होने के बाद दुकान और गोदाम पर दबिश दी। कार्रवाई में 3 क्विंटल 20 किलो से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। संबंधित विक्रेता पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री, भंडारण और उपयोग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विस्तार

बुरहानपुर। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश और सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा के निर्देशन में सिंधी बस्ती स्थित आशीर्वाद डिस्पोजल/किराना से जुड़े गोदाम पर छापेमार कार्रवाई की गई।

निगम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संबंधित स्थान पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का भंडारण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए निगम के सेक्टर अधिकारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया। मौके से मिली जानकारी के बाद सूचना सही पाए जाने पर निगम की टीम ने दुकान और गोदाम पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक कैरी बैग, कटोरी, प्लेट, ग्लास, चम्मच और अन्य डिस्पोजल सामग्री मिली। निगम के अनुसार मौके से 3 क्विंटल 20 किलो से अधिक प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई, जिसकी मात्रा एक ट्रॉली से भी अधिक बताई गई है।

निगम की टीम ने जब्त सामग्री को अपने वाहन में भरकर कब्जे में लिया। संबंधित विक्रेता के खिलाफ 20 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई भी की गई। निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम की टीम द्वारा शहर में निगरानी बढ़ाई गई है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

निगम अधिकारियों के अनुसार, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर जुर्माने के साथ दुकान या गोदाम सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा, उप स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल, राकेश कुशवाहा, सेक्टर अधिकारी प्रेमांशु चौकसे, संजय चौधरी, विजय रायसरदार, अजय कनाडे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप, घर-दुकानें जलमग्न; बाढ़ से भारी नुकसान

 

  • burhanpur-municipal-corporation-plastic-raid-sindhi-basti-3-20-quintal-seized
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना