नशे के खिलाफ बुरहानपुर पुलिस का बड़ा जनअभियान: स्कूल और कॉलेज से गांवों तक पहुंचा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देश पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान ‘नशे से दूरी है जरूरी- हमारा है यही संकल्प, नशामुक्त हो मध्य प्रदेश’ का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और खिलाड़ियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

13 थाना और चौकी क्षेत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे तथा उनके सामाजिक, मानसिक, शारीरिक और नैतिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। जिले के 13 थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 14 स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

स्कूलों और गांवों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने शासकीय कन्या शाला चौक बाजार, शिकारपुरा पुलिस ने ग्राम दरियापुर, लालबाग थाना ने चित्रा टॉकीज क्षेत्र, गणपति नाका थाना ने सरस्वती शिशु मंदिर, नेपानगर पुलिस ने ग्राम मांडवा और निंबोला थाना पुलिस ने ऑक्सफोर्ड स्कूल झीरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इसी तरह धूलकोट चौकी ने ग्राम बोरी, डेडतलाई चौकी ने ग्राम डेडतलाई, अजाक थाना ने शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, महिला थाना ने सरस्वती शिशु मंदिर लालबाग तथा नावरा चौकी ने ग्राम घाघरला सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

नशे के खिलाफ जनभागीदारी पर पुलिस का जोर

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

बुरहानपुर पुलिस का यह अभियान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के खिलाफ एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

  • Burhanpur Police Awareness Campaign Against Drug Abuse Under Nasha Se Doori Hai Zaroori 2.0
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना