सीबीएसई ने रिवैल्यूएशन प्रक्रिया से हटाई कंपनी, छात्रों की समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से कोएम्प्ट एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड को हटा दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कंपनी को हटाने के बावजूद पुनर्मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी और छात्रों के लिए निर्धारित समय-सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 3.8 लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 

सीबीएसई के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन पोर्टल 2 जून से 7 जून तक सुचारू रूप से संचालित हुआ। इस दौरान 1.6 लाख से अधिक छात्रों ने 3.8 लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए। बोर्ड ने कहा कि पूरी प्रक्रिया की निगरानी तकनीकी विशेषज्ञों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की टीमों द्वारा की गई।

आवेदनों के निस्तारण की समय-सीमा में कोई परिवर्तन नहीं

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी करने या आवेदनों के निस्तारण की समय-सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। छात्रों और अभिभावकों को आधिकारिक जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

  • cbse-removes-company-from-revolution-process-no-change-deadline-for-students
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना