
देहरादून/उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के गोलूचौड़ सभागार में आयोजित आदर्श चंपावत छात्रवृत्ति और मेधावी छात्राओं को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति और लैपटॉप वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि वे पढ़ाई में आगे बढ़कर अपने भविष्य को मजबूत बना सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के माध्यम से युवाओं को बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ना बताया गया।
ये भी पढ़े – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना
- champawat-students-scholarships-laptops-cm-pushkar-singh-dhami-distribution









