छतरपुर: ई-रिक्शा और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 मासूमों सहित 4 की मौत, 5 घायल

छतरपुर: बिजावर रोड स्थित मतगुवा पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ई-रिक्शा और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, हटनाई थाना ईशानगर निवासी करंजू आदिवासी अपने परिवार के साथ बटन नंदगाय, सटई से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मतगुवा की ओर से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे में सुमन आदिवासी (16), सोमवती आदिवासी (8) और भूरा आदिवासी (5) की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में एक और घायल की हालत गंभीर होने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों की संख्या 4 हो गई। घायलों में करंजू आदिवासी (41), कन्हैया आदिवासी (14), गेंदा आदिवासी (38) और ई-रिक्शा चालक किशन आदिवासी सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: इमिलिया तिराहा गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 4 गिरफ्त में

  • chhatarpur-e-rickshaw-truck-accident-4-dead-5-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना