सागर: शाहपुर पहुंचा कृषि रथ, किसानों को ई-टोकन प्रणाली और उन्नत खेती की दी जानकारी

सागर: जिले के विकासखंड क्षेत्र शाहपुर में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत संचालित कृषि रथ पहुंचा, जहां नगर परिषद शाहपुर स्थित सरस्वती कुटी मंदिर परिसर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, उर्वरक वितरण की ई-टोकन व्यवस्था और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।

किसान चौपाल के दौरान किसानों को रासायनिक खाद वितरण के लिए ई-विकास प्रणाली पोर्टल और बलराम ऐप के माध्यम से ई-टोकन बनाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि खाद प्राप्त करने के लिए डिजिटल प्रणाली का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.डी. लडिया ने उर्वरक वितरण की ई-टोकन प्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए टोकन बुकिंग की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने किसानों को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में टीएसपी, एनपीके और एसएसपी खाद के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही मृदा परीक्षण कराने के बाद ही आवश्यक और उपयुक्त उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी।

कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, मृदा परीक्षण, नरवाई प्रबंधन और उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग पर भी किसानों को जानकारी दी गई। इसके अलावा जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। कृषि विस्तार अधिकारी कुलदीप क्रिश्चियन और राघवेंद्र सिंह ने भी किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसान चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बीना में अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सड़क निर्माण कंपनी की पोकलेन मशीन और 2 डम्पर ज़ब्त, हड़कल जैन क्षेत्र में मचा हड़कंप

  • sagar-shahpur-krishi-rath-farmers-e-token-fertilizer-information
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना