पिथौरागढ़ में खेल सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, खिलाड़ियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ स्थित श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर वहां विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके अनुभव, आवश्यकताओं और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सीमांत क्षेत्रों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमत्री पुष्कार सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – कैलाश उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 165 करोड़ की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

  • cm-dhami-inspected-sports-facilities-in-pithoragarh-stadium
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर पहाड़ से गिरा मलबा, 3 घंटे तक एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे

    सार: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सोमवार सुबह पहाड़…

    अगस्त-सितंबर में IRCTC करा रहा Valley of Flowers का 6 दिन का ट्रेक, फूलों की घाटी के साथ हेमकुंड साहिब भी घूमने का मौका

    अगर आप पहाड़ों, हरियाली और फूलों से भरी वादियों…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना