कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय बॉक्सिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, 5 गोल्ड और 2 सिल्वर पर कब्जा

ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने अपना जलवा कायम रखते हुए देश के लिए पदकों की झड़ी लगा दी है। शनिवार को महिला 70 किलोग्राम वर्ग के खिताबी मुकाबले में अरुंधति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा, वहीं 75 किलोग्राम वर्ग में लवलीना बोरगोहेन को सिल्वर मेडल हासिल हुआ।

इन शानदार सफलताओं के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की तालिका में भारत के स्वर्ण पदकों की कुल संख्या 11 तक पहुंच गई है। भारत अब 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 35 मेडल हासिल कर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

मुक्केबाजी के रिंग में शनिवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। एसईसी हॉल-5 में खेले गए महिला 70 किलोग्राम वर्ग की बाउट नंबर-183 में अरुंधति चौधरी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और इंग्लैंड की चैंटेल रीड को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के पहले ही राउंड में पांच में से चार जजों ने अरुंधति के पक्ष में 10-10 अंक दिए थे। इसके बाद अगले दोनों राउंड में अरुंधति ने सभी जजों को प्रभावित करते हुए सर्वसम्मति से जीत दर्ज की।

वहीं बाउट नंबर-184 में भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के हाथों 1-4 के स्प्लिट डिसीजन से हार का सामना करना पड़ा। पहले राउंड में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर ने बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे राउंड में लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से बढ़त हासिल की। हालांकि तीसरे व अंतिम निर्णायक राउंड में चार जजों ने एम्मा के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके चलते लवलीना को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

इसके अलावा शनिवार को अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने भी रिंग में अपना परचम लहराया। महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके तुरंत बाद 57 किलोग्राम भार वर्ग में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में साक्षी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से मात देकर देश को एक और गोल्ड दिलाया, जबकि प्रिया घणघस ने कनाडा की मैरी-बथूल अल-अहमदियेह को 4-1 से हराकर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला। हालांकि पुरुष वर्ग में जादुमणी सिंह को ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन से 0-5 से हारकर सिल्वर मेडल मिला। मुक्केबाजी स्पर्धाओं में भारतीय दल ने कुल 7 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं।

ये भी पढ़े – कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

  • commonwealth-games-2026-arundhati-chaudhary-wins-gold-lovlina-borgohain-silver
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    7 छक्के और तूफानी फिफ्टी… स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बनाए कई रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस