ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय जूडोका उन्नति शर्मा का धमाका, कांस्य पदक मुकाबले में शानदार जीत

ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित स्कॉटिश इवेंट कैंपस में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडोका उन्नति शर्मा ने महिलाओं के -63 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वर्ष 2025 की नेशनल गेम्स चैंपियन 23 वर्षीय उन्नति ने विश्व रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर होने के बावजूद अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर को एक निर्णायक ‘लेग हुक’ दांव से मात्र एक मिनट सात सेकेंड में ‘इप्पोन’ करके मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले उन्नति ने अपने अभियान का शानदार आगाज राउंड ऑफ 16 में एस्वातिनी की लमुलेला मगागुला पर ‘इप्पोन’ से जीत के साथ किया था। इसके बाद क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को ‘वाजा-अरी’ से पराजित किया। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन (सिल्वर मेडल विजेता) के हाथों ‘इप्पोन’ से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ में जगह बनाई।

वहीं दूसरी ओर, शनिवार को भारत की एक और मेडल की उम्मीद उस समय समाप्त हो गई जब हर्ष टोकस पुरुषों के -81 किलोग्राम वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के केशिन ओची से ‘इप्पोन’ के जरिए हार गए। इससे पहले हर्ष को क्वार्टर-फाइनल में साइप्रस के ओडिसियस जॉर्जकिस से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने रेपचेज दौर में समोआ के पेनियामिना पर्सिवल पर ‘इप्पोन’ से जीत दर्ज करते हुए मेडल की दौड़ में खुद को बनाए रखा था। पुरुषों के -90 किलोग्राम वर्ग में करनजीत सिंह मान ने न्यूजीलैंड के इलियट कॉनॉली को ‘इप्पोन’ से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन अंतिम आठ में कनाडा के गुइलाम गॉलिन और फिर रेपचेज में स्कॉटलैंड के स्कॉट कस्कैक से हारकर वह बाहर हो गए।

महिलाओं के -70 किलोग्राम वर्ग में, इस वर्ष एशियन जूडो चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता इनुंगनबी टखेलंबम को भी निराशा हाथ लगी। उन्हें क्वार्टर-फाइनल में कनाडा की चार्ली थिबॉल्ट और रेपचेज में इंग्लैंड की जेमिमा यीट्स-ब्राउन से हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो दल के लिए ऐतिहासिक रहा था, जब अस्मिता डे ने महिलाओं के -48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश की पहली कॉमनवेल्थ गेम्स जूडो चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उसी दिन हर्ष सिंह ने पुरुषों के -60 किलोग्राम वर्ग में देश को एक और गोल्ड मेडल दिलाया था, जबकि यामिनी मौर्य ने महिलाओं के -57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

ये भी पढ़े – कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय बॉक्सिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, 5 गोल्ड और 2 सिल्वर पर कब्जा

  • commonwealth-games-2026-unnti-sharma-wins-bronze-medal-in-judo
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    7 छक्के और तूफानी फिफ्टी… स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बनाए कई रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस