डबरा: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी की सजा

डबरा/भरत रावत: ग्वालियर जिले के बहुचर्चित और संवेदनशील मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। माननीय चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट डबरा, श्री विक्रम भार्गव ने 27 वर्षीय शेरू जाटव को 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

यह हृदयविदारक घटना 6 फरवरी 2023 की है। 7 वर्षीय बालिका सोनम (परिवर्तित नाम) गांव में एक बारात देखने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों को ग्रामीणों से सूचना मिली कि बालिका को आरोपी के साथ देखा गया था। आरोपी से पूछताछ में उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, परंतु पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि बालिका के साथ खेत में दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बालिका का शव बरामद किया। थाना करहिया में मामला दर्ज कर विवेचना पूर्ण होने के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन पक्ष की ओर से श्रीमती हेमी गुप्ता, विशेष लोक अभियोजक (एडीपीओ) डबरा ने प्रभावी पैरवी की, जिनकी मजबूत दलीलों ने न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • dabra-court-girl-rape-murder-accused-death-penalty
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना