राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री गहोई वैश्य नव युवक मंडल, डबरा द्वारा पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार से किया गया। यह आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के साथ आयोजित किया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को भव्य चल समारोह एवं जयंती समारोह के साथ इसका समापन होगा।

श्री गहोई वैश्य नव युवक मंडल के अध्यक्ष कपिल बिलैया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण तथा युवाओं और बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें नई बहू प्रतियोगिता, मटकी सजाओ प्रतियोगिता, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं का वाचन, कैरम प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता, चम्मच रेस, चेयर रेस, डांस प्रतियोगिता, हाऊजी प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में समाज के प्रतिभागी उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

आयोजन की विशेष कड़ी के रूप में 30 जुलाई को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। नव युवक मंडल ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने की अपील की है। कार्यक्रमों का संचालन श्री गहोई वैश्य नव युवक मंडल एवं महिला मंडल की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के बच्चे, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठजन भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

अध्यक्ष कपिल बिलैया ने बताया कि 3 अगस्त को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर सनक आश्रम से एक भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा बल्ला का डेरा, गंजपुरा, रामलीला मैदान सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। चल समारोह में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, डीजे एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रमों एवं 3 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़े – डबरा में अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त, 16 मामलों में कार्रवाई; एसडीएम ने दिए निगरानी के निर्देश

 

  • dabra-maithilisharan-gupt-140th-birth-anniversary-five-day-cultural-program-grand-procession-3-august
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना