सिमरिया टेकरी विवाद: बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस पर आरोप, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से जांच में नया मोड़

डबरा/ भरत रावत : ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया टेकरी के पास हुई एक घटना के बाद बुजुर्ग रमेश वाल्मीकि की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सामने आए वीडियो में घटनाक्रम का अलग पक्ष सामने आने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थिति को शांत कराने का प्रयास

जानकारी के अनुसार, रमेश वाल्मीकि अपनी नातिन के साथ बाइक से टेकनपुर जा रहे थे। सिमरिया टेकरी के पास किसी बात को लेकर बच्ची के रोने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को हटाया और परिजनों को बुलाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद रमेश वाल्मीकि अपने परिजनों के साथ वहां से चले गए।

इलाज के दौरान मौत

बताया गया कि कुछ समय बाद टेकनपुर पहुंचने पर रमेश वाल्मीकि की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल डबरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद

मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट के कारण उनकी जान गई। वहीं, घटना से जुड़े कुछ वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और विवाद शांत कराने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • dabra-simariya-tekri-elderly-death-police-investigation
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना