डबरा में युवक कांग्रेस का किसान सत्याग्रह, ट्रेड डील के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली

डबरा: युवक कांग्रेस द्वारा ‘किसान सत्याग्रह’ शहर में शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली कृषि उपज मंडी तक पहुंची, जहां आमसभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसी के साथ मंडी परिसर में पिछले 17 दिनों से चल रहा कांग्रेस का धरना भी समाप्त कर दिया गया।

प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेड डील से भारतीय किसानों और स्थानीय मंडियों को नुकसान होगा।

उदय भानु चिब ने कहा कि विदेशी उत्पादों के आने से छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों और विदेशी ताकतों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के हितों से समझौता कर रही है।

किसान सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – डबरा: आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने पूर्व गृह मंत्री पर जमकर साधा निशाना

  • dabra-youth-congress-kisan-satyagraha-protest-against-us-trade-deal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    18 वर्षीय युवती लापता, महीनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

    गुना/ मोहित सोनी: चाचौड़ा तहसील के वार्ड क्रमांक 07…

    आगे पढ़ें
    गुना में दबंगों की धमकी से खौफ में परिवार, जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

    गुना।मोहित सोनी| जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम