दतिया उपचुनाव-2026: कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दतिया/संतोष चंसौलिया: दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत 30 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्र पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान सामग्री के वितरण एवं वापसी की संपूर्ण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों के लिए बनाए गए काउंटरों, सामग्री वितरण की प्रक्रिया, वापसी व्यवस्था तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वय की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े –  दतिया उपचुनाव-2026: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान तैयारियों की समीक्षा की, वेबकास्टिंग से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक दिए आवश्यक निर्देश

श्री वानखड़े ने परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

उन्होंने मतदान दलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार रहें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उपनिर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

ये भी पढ़े –  दतिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बघेल समाज का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर मांगा समर्थन

 

  • datia-bypoll-2026-collector-swapnil-wankhede-inspects-poll-material-distribution-and-receiving-centre
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना