मतदान ड्यूटी के दौरान दतिया पुलिस ने बचाई युवक की जान, फंदे से उतारकर समय पर पहुंचाया अस्पताल

दतिया।राजकुमार शर्मा|  विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के दौरान मतदान ड्यूटी पर तैनात दतिया पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक व्यक्ति की जान बच गई। मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को फंदे पर लटका देखा और तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति सामान्य हो गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को सेक्टर मोबाइल-6B बड़ौनी पर मतदान ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक विकास पाठक और आरक्षक भानु प्रताप कौरव मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान मतदान केंद्र क्रमांक-24, ग्राम नीवरी के पास एक मकान से शोर सुनाई दिया। दोनों पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ मिला।

सूझबूझ से बचाई जान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए फंदा काटकर व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर निर्वाचन ड्यूटी के लिए अधिग्रहित वाहन से उसे तत्काल शासकीय अस्पताल बड़ौनी पहुंचाया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत सामान्य हो गई।

परिजनों को सुरक्षित सौंपा गया

उपचार के बाद संबंधित व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दतिया पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सहायता के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

 

  • datia-police-saves-man-during-election-duty-by-timely-rescue
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना