धनपुरी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का मशरूका बरामद

शहडोल/धनपुरी।जियाउद्दीन अंसारी| शहडोल जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत धनपुरी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान, वारदात में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल सहित करीब ₹1.50 लाख का मशरूका बरामद किया है।

घर और पड़ोसी के यहां हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को धनपुरी निवासी एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 जुलाई की रात उसके घर की परछी से हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल, दवाई छिड़कने की मशीन और 5 लीटर डीजल से भरा जेरीकेन चोरी हो गया। वहीं पड़ोसी रवि चौधरी के घर की बाड़ी में स्थित कुएं से आधा एचपी का मोटर पंप और दो सिल्वर रंग के तबेले भी चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमलेश चौधरी उर्फ केमलू (36 वर्ष) निवासी ग्राम बेम्हौरी, थाना धनपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

चोरी का सामान और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल, दवाई छिड़कने की मशीन, डीजल से भरा जेरीकेन, टुल्लू पंप, दो तबेले, वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और एक एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किया। बरामद मशरूके की कुल कीमत लगभग ₹1.50 लाख बताई गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं एसडीओपी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना धनपुरी की पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • dhanpuri-police-solves-theft-case-accused-arrested-property-recovered-within-24-hours
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना