घटरा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर/ अमित अवस्थी: गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम घटरा में युवक की मारपीट के बाद उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर रास्ता रोककर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे, मृतक की मोटरसाइकिल सहित दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

पुलिस के मुताबिक ग्राम घटरा में माल पहाड़ी के पास अरविंद कुशवाहा का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की गई थी। घटना को लेकर फरियादी की रिपोर्ट पर अस्पताल में जीरो पर कायमी के बाद गौरिहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इलाज के दौरान अरविंद कुशवाहा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू की।

एसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश

पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में गौरिहार पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है

  1.  रामदीन पिता नत्थू कुशवाहा, निवासी घटरा
  2.  पूरन पिता लखन लाल कुशवाहा, निवासी बारीगढ़
  3.  ओमप्रकाश पिता प्रेमलाल कुशवाहा, निवासी बारीगढ़

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे, मृतक की मोटरसाइकिल सहित दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक आरएन पटेरिया, चौकी प्रभारी पहरा उप निरीक्षक देवेंद्र यादव सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही।

 
 
  • ghatra-murder-case-three-accused-arrested-by-gaurihar-police
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना