चकरौत की जनसभा में गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के नारे, मुख्यमंत्री योगी को सुनने सुबह से उमड़ी भीड़

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर शनिवार को गोंडा जिले के चकरौत क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। कटरा और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों की सीमा पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से कई घंटे पहले ही लोग सभास्थल पहुंचने लगे थे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले पूरा पंडाल लोगों से भर गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन और पूजन के बाद चकरौत स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। सुबह 10 बजे निर्धारित कार्यक्रम के लिए लोगों का आना सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया था। देखते ही देखते सभास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और पूरा क्षेत्र भगवा ध्वजों तथा भाजपा समर्थकों से गुलजार नजर आया।

मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरे पंडाल में ‘जय श्रीराम’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के जयघोष गूंजने लगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत भगवान राम की प्रतिमा, गदा तथा मां शक्ति की प्रतिमा भेंट कर किया। जिला प्रशासन की ओर से भी उन्हें शक्ति और सेवा के प्रतीक स्वरूप विशेष स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सभा के दौरान स्वागत भाषण देते हुए कैसरगंज लोकसभा सांसद करण भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री को ‘बुलडोजर बाबा’ कहकर संबोधित किया। उनके इस संबोधन के बाद पंडाल में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। पूरा सभास्थल ‘जय श्रीराम’ और ‘बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा को एक ऊर्जावान जनपद बताते हुए यहां के युवाओं, किसानों और महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोंडा के युवा ऊर्जा से भरपूर हैं, किसान मेहनती हैं और यहां की बेटियां प्रतिभाशाली हैं। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग भाजपा के झंडे लहराते नजर आए। कई समर्थक कुर्सियों पर खड़े होकर उनका भाषण सुनते दिखाई दिए। सभा में पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की सराहना की। कटरा निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि वह सुबह सात बजे ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गए थे ताकि मुख्यमंत्री को करीब से देख और सुन सकें। उनके साथ मौजूद मनीष, शिवम और अन्य युवाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है।

युवाओं ने कहा कि जिस तेजी से प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कार्रवाई होती है, उसी तेजी से विकास कार्य भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के विकास मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। वहीं करनैलगंज से पहुंचे आलोक मिश्रा ने मुख्यमंत्री के उस संदेश का समर्थन किया जिसमें उन्होंने अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनने की बात कही। उनका कहना था कि जब जनता योग्य और ईमानदार प्रतिनिधियों का चुनाव करती है तो क्षेत्र में विकास की गति स्वतः बढ़ जाती है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और राजनीतिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – गोंडा में ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 41.60 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट, चीनी मिल की भट्टी में जलाया गया 1511 किलो से अधिक मादक पदार्थ

  • gonda-chakraut-public-meeting-jai-shri-ram-bulldozer-baba-slogans-cm-yogi-adityanath-gonda-rally
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

    अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया