ग्रीन पटाखों पर फिर विवाद: प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल का आरोप, CPCB ने जताई आपत्ति

देश में कम प्रदूषण वाले नए ‘ग्रीन पटाखों’ के व्यावसायिक उत्पादन को लेकर केंद्र सरकार के दो प्रमुख संगठनों के बीच मतभेद सामने आए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड CPCB ने नए फॉर्मूलेशन में बेरियम नाइट्रेट की मौजूदगी पर आपत्ति जताई है। वहीं CSIR  NEERI ने इन पटाखों को प्रदूषण कम करने वाला बताते हुए व्यावसायिक उत्पादन पर विचार करने की सिफारिश की है। मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से फैसला लेने का आग्रह किया है।

CPCB ने बैन केमिकल की मौजूदगी पर जताई आपत्ति

CPCB का कहना है कि नए ग्रीन पटाखों में बेरियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत प्रतिबंधित किया गया है। इसी आधार पर बोर्ड ने इन नए फॉर्मूलेशन को व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति देने पर आपत्ति जताई है।

CSIR  NEERI ने 40 से 60 प्रतिशत तक प्रदूषण में कमी का दावा किया

दूसरी ओर CSIR NEERI की रिपोर्ट के अनुसार नए फॉर्मूलेशन से PM10 और PM2.5 जैसे प्रदूषक कणों के उत्सर्जन में लगभग 45 से 60 प्रतिशत तक कमी देखी गई। इन फॉर्मूलेशन में बेरियम साल्ट,नाइट्रेट की मात्रा कम करने के साथ अन्य ऑक्सीडाइजर का इस्तेमाल किया गया है।

रिपोर्ट में फूलझड़ी, अनार, चकरी, पेंसिल और ट्विंकलिंग स्टार जैसे कम उत्सर्जन वाले पटाखों के नए फॉर्मूलेशन को व्यावसायिक उत्पादन के लिए विचार योग्य बताया गया है।

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नजर

यह भी पढ़ें: CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

ग्रीन पटाखों के व्यावसायिक उत्पादन को लेकर CPCB और CSIR  NEERI की अलग अलग राय के बाद अंतिम निर्णय का मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है। केंद्र ने अदालत से इस मुद्दे पर निर्णय लेने का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही इन नए फॉर्मूलेशन के व्यावसायिक उत्पादन और बाजार में उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Green Crackers Banned Chemical CPCB Supreme Court Commercial Production
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना