गुना में कोतवाली से जिला अस्पताल मार्ग पर फिर अतिक्रमण, एम्बुलेंस की आवाजाही प्रभावित; CMO ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

गुना/मोहित शर्मा की रिपोर्ट: शहर के कोतवाली मार्ग से जिला अस्पताल तक का मुख्य मार्ग एक बार फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। कुछ समय पहले प्रशासन ने एम्बुलेंस और मरीजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इस पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन नियमित निगरानी और कार्रवाई के अभाव में सड़क पर दोबारा कब्जे होने लगे हैं। स्थिति यह है कि सड़क किनारे अस्थायी ठेले, दुकानें और अन्य अतिक्रमण यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका का अतिक्रमण रोधी दस्ता समय-समय पर क्षेत्र में गश्त तो करता है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। परिणामस्वरूप कोतवाली मार्ग और जिला अस्पताल रोड जैसे अत्यंत व्यस्त क्षेत्रों में सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ मरीजों और एम्बुलेंस को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एम्बुलेंस की आवाजाही पर बढ़ा संकट

जिला अस्पताल तक पहुंचने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनने लगी है। स्थानीय नागरिकों और एम्बुलेंस चालकों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण कई बार आपातकालीन वाहनों को भी रास्ता बनाने में कठिनाई होती है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

खबर के बाद प्रशासन हरकत में

मामला सामने आने के बाद नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) शैलेश अवस्थी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण रोधी दस्ते को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। CMO शैलेश अवस्थी ने कहा कि कोतवाली मार्ग और अस्पताल रोड पर दोबारा अतिक्रमण होने की जानकारी मिली है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण फिर से किए गए हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था और मरीजों की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

नियमित निगरानी की मांग

शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल एक बार कार्रवाई करने के बजाय नियमित निरीक्षण और निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो और अस्पताल मार्ग हमेशा सुगम बना रहे। लोगों का कहना है कि यह मार्ग शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है, इसलिए यहां स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े – विश्व स्काउट दिवस पर गुना में विशेष आयोजन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ; विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

  • guna-municipality-to-act-against-illegal-encroachments-on-hospital-route
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना