विश्व स्काउट दिवस पर गुना में विशेष आयोजन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ; विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, गुना द्वारा शनिवार को जिला संघ कार्यालय में विश्व स्काउट दिवस उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन “एक विश्व, एक स्कार्फ, एक शपथ” थीम पर किया गया, जिसके माध्यम से स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला संघ के पदेन अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन, जिला मुख्य आयुक्त श्री आलोक जैन तथा जिला कमिश्नर (स्काउट) एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री समर सिंह राठौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को स्काउट स्कार्फ पहनाकर की गई।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, जिला पंचायत के श्री राजेश शर्मा तथा सहायक कमिश्नर श्री हरिदत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी स्काउट स्कार्फ पहनाकर विश्व स्काउट दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अधिकारियों को स्काउट-गाइड आंदोलन के उद्देश्य, सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों ने स्काउट प्रतिज्ञा और नियमों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन केवल एक संगठन नहीं बल्कि अनुशासन, चरित्र निर्माण और मानव सेवा का सशक्त माध्यम है।

विश्व स्काउट दिवस के अवसर पर जाटपुरा स्थित स्काउट-गाइड कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में एम.एल.बी. कन्या विद्यालय, कैंट बालक विद्यालय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डीओसी स्काउट श्री जितेंद्र ब्रह्मभट्ट ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव श्री प्रताप नारायण मिश्रा, डीओसी गाइड श्रीमती राखी नामदेव, रेंजर लीडर श्री अरुण शुक्ला, श्री अमरीश कुस्तवार, श्री एल.एन. साहू, जिला काउंसलर श्री नीतेश जैन, श्री आलोक शर्मा, श्री जयदीप रावत सहित स्काउट-गाइड परिवार के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने स्काउट-गाइड आंदोलन के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – चांचौड़ा में फर्जी नंबर प्लेट लगे कंटेनर से 31 गौवंश बरामद, 4 गौ-तस्कर गिरफ्तार; 28.50 लाख का मशरूका जब्त

 

  • guna-world-scout-day-2026-collector-sp-scout-scarf-cleanliness-drive-scout-guide
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना