मंदिर से लौट रहे युवक और युवती से लूट: दुष्कर्म के प्रयास का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

गुना/ मोहित सोनी: जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में मंदिर से लौट रहे युवक युवती के साथ मारपीट, लूटपाट और युवती से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मंदिर से लौटते समय रास्ते में वारदात

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई की रात युवक और युवती मंदिर में दर्शन कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर जंगल की ओर ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने दोनों से मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

डायल112 की तत्परता से टली बड़ी घटना

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को आते देख आरोपी जंगल की ओर भाग निकले, जिससे कथित तौर पर युवती के साथ बड़ी अनहोनी टल गई।

SIT ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के नेतृत्व में साइबर सेल, धरनावदा, राघौगढ़, फतेहगढ़, केंट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया है।

दो आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर गुना पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Guna Police Cracks Robbery and Attempted Gang Rape Case, Five Accused Arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना