जावरा पुलिस ने लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम।नाहरू खान| रतलाम जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस ने सुनसान खेत-मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए 9 क्विंटल लहसुन की बिक्री से मिले ₹70 हजार, वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और ऑटो जब्त किया है। कुल करीब ₹4 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।

खेत से 9 क्विंटल लहसुन चोरी हुआ था

पुलिस के अनुसार, बसंतीलाल हाड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27-28 जुलाई की रात जावरा-नागदा रोड स्थित ग्राम नागदी में उनके खेत पर बने मकान से 17 बोरियों में रखा करीब 9 क्विंटल लहसुन चोरी हो गया। शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमीन खान (मंदसौर) और सादिक कुरैशी (जावरा) के रूप में हुई है।

नीमच मंडी में बेचा था चोरी का लहसुन

पूछताछ मे आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, चोरी किया गया लहसुन नीमच मंडी में बेच दिया गया था। बिक्री से प्राप्त ₹70 हजार नकद बरामद कर लिए गए हैं।

फरार साथियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

 
 
  • jaora-police-busts-garlic-theft-gang-two-accused-arrested-ratlam
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना