ट्रैक्टर पर एंट्री और हाथ में राइफल: ग्वालियर के दूल्हे को भारी पड़ेगी सोशल मीडिया की ‘दबंगई’

ग्वालियर:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दूल्हे को अपनी शादी में ‘दबंगई’ दिखाना भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़ा है। लेकिन हाथ में फूलों का गुलदस्ता नहीं, बल्कि बंदूक है।

मामला भितरवार के राधा-रानी मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है। वीडियो में दूल्हा गगन रावत, दुल्हन मुस्कान के साथ स्टेज पर खड़ा होकर पंजाबी गानों की धुन पर एक के बाद एक कई राउंड हर्ष फायरिंग कर रहा है। रसूख दिखाने के चक्कर में कानून की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती हैं, यह वीडियो उसका जीता जागता सबूत है।

इतना ही नहीं, इस शादी में दिखावे का आलम यह था कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री भी फिल्मी स्टाइल में ट्रैक्टर पर हुई। ये तमाम वीडियो गगन और मुस्कान रावत की इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए गए, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

पुलिस प्रशासन को दी चुनौती हर्ष फायरिंग पर कड़े प्रतिबंध के बावजूद सरेआम हुई इस फायरिंग ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद भितरवार पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर ‘दबंग’ बनने वाले इस दूल्हे पर पुलिस क्या वैधानिक कार्रवाई करती है।

ये भी पढ़े – 

  • /gwalior-bhitarwar-groom-harsh-firing-video-viral-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    18 वर्षीय युवती लापता, महीनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

    गुना/ मोहित सोनी: चाचौड़ा तहसील के वार्ड क्रमांक 07…

    आगे पढ़ें
    गुना में दबंगों की धमकी से खौफ में परिवार, जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

    गुना।मोहित सोनी| जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम