ग्वालियर नगर निगम परिषद में काले कपड़ों में पहुंचीं महिला पार्षद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिखा अनोखा नजारा

ग्वालियर: नगर निगम परिषद की बैठक में मंगलवार को अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब महिला पार्षद काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचीं। आमतौर पर काले वस्त्र विरोध का प्रतीक माने जाते हैं, लेकिन इस बार महिला पार्षद नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में काले परिधान पहनकर पहुंचीं।

नगर निगम परिषद की बैठक नारी शक्ति को समर्पित रही, हालांकि कांग्रेस की अनुपस्थिति और विरोध के चलते बैठक बिना विस्तृत चर्चा के निंदा प्रस्ताव पारित कर समाप्त हो गई। पिछले दिनों हुई हंगामेदार बैठक के बाद इस बार भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भेजे गए पत्र में परिषद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर सभी दलों से चर्चा कर समर्थन मांगा गया था। लेकिन पूर्व बैठक में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था।भाजपा पार्षद अपर्णा पाटील ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदन और सभापति दोनों का अपमान किया और महिला विरोधी मानसिकता दिखाई।

वहीं पदेन सभापति मंजू राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका समर्थन नहीं किया।बैठक में महिला नेतृत्व को प्रमुखता दी गई। सभापति के स्थान पर मंजू राजपूत और आयुक्त की जगह नगर निगम अधिकारी रजनी शुक्ला ने दायित्व संभाला।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में बहन को लेने आए भाई पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

  • gwalior-municipal-corporation-council-women-corporators-black-dress-support-nari-shakti-vandan-bill-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना