ग्वालियर में बहन को लेने आए भाई पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित मेहर कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहन को ससुराल से शादी समारोह में ले जाने पहुंचे भाई पर बहन के पति, देवर और ससुर ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और उसका गला रेतने की भी कोशिश की।

घायल युवक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र परिवार में शादी होने के कारण अपनी बहन को लेने ससुराल पहुंचा था, लेकिन बहन का पति उसे शादी में भेजना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हमला कर दिया गया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में ठगी का नया तरीका: बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवर लेकर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने देवेंद्र पर दो दर्जन से अधिक चाकू से वार किए। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कृष्णा और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिता रामवतार फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: खुले चैंबर में गिरी 75 वर्षीय महिला, नगर निगम की लापरवाही से हादसा

  • gwalior-thaatipur-brother-stabbed-over-family-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना