ग्वालियर में सरकारी कुएं और रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

ग्वालियर: शहर के वार्ड-66 अंतर्गत लखनोटी गांव में सरकारी जमीन और पुराने रास्ते पर कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही विशाल गुर्जर ने वर्षों पुराने सरकारी कुएं पर कब्जा कर उसे बंद कर दिया है, जिससे गांव के लोगों को पानी भरने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार जिस कुएं से गांव के लोग रोजाना पानी भरते थे, अब वहां किसी को पानी लेने नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान भी बना लिया गया है और रास्ते से आने-जाने को लेकर कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति भी बन चुकी है। गांव वालों का कहना है कि इस मामले को लेकर वे पहले भी कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भी की जाती हैं।

मामले को लेकर ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: दो साल पुराने गोलीकांड के गवाह का अपहरण कर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

  • gwalior-government-well-road-encroachment-villagers-complaint-collector
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना