ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में विवाद: NSUI ने खोला मोर्चा

 ग्वालियर: जीवजी यूनिवसिर्टी एक बार फिर विवादों में है। एग्जाम फॉर्म और परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी को लेकर NSUI ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।NSUI कार्यकर्ताओं ने कुलपति आवास के बाहर धरना देते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण सैकड़ों छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए। संगठन के जिला अध्यक्ष पारस यादव के अनुसार, लगातार चार दिनों की छुट्टियों के चलते बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र समय पर अपने फॉर्म नहीं भर पाए। छात्रों की मांग है कि एग्जाम फॉर्म का लिंक दोबारा खोला जाए ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें।

इसके साथ ही NSUI ने परीक्षा केंद्रों के आवंटन में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुल सचिव राजीव मिश्रा के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया।वहीं कई छात्रों के परीक्षा केंद्र 25 से 30 किलोमीटर दूर बनाए गए हैं, जिससे उन्हें परीक्षा देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में मंदिर से लौट रहे मां-बेटे पर बदमाशों का हमला: फायरिंग में महिला घायल

  • gwalior-jivaji-university-dispute-nsui-protest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather Today: पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

    आगे पढ़ें
    37 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ नंबर की कार जब्त; ओडिशा से ग्वालियर लाई जा रही थी खेप

    डबरा/ग्वालियर। ग्वालियर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए…

    आगे पढ़ें

    One thought on “ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में विवाद: NSUI ने खोला मोर्चा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता