ग्वालियर में बिना OTP के खातों से उड़ाए 4.47 लाख रुपए, साइबर ठगी से कारोबारी परेशान

ग्वालियर। में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोहना निवासी किराना कारोबारी मनोज सिंह राठौर के पांच बैंक खातों से साइबर ठगों ने 4 लाख 47 हजार रुपए पार कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित के मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं आया और न ही उन्होंने किसी से बैंक संबंधी जानकारी साझा की थी।

पीड़ित के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब वह बाजार में दुकान का सामान खरीदने पहुंचे और ऑनलाइन भुगतान करते समय खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने का संदेश मिला। इसके बाद उन्होंने अन्य खातों की जांच की तो सभी खाते खाली मिले।

पांच खातों से अलग-अलग रकम ट्रांसफर

मनोज सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि उनके अलग-अलग बैंक खातों से कई ट्रांजेक्शन किए गए। केनरा बैंक की मोहना शाखा से 99 हजार रुपए, एसबीआई खाते से 20 हजार रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक से तीन बार में 28 हजार 600, 46 हजार 500 और 50 हजार रुपए निकाले गए। इसके अलावा केनरा बैंक भोपाल शाखा से 88 हजार रुपए और बैंक ऑफ इंडिया खाते से 47 हजार 100 रुपए ट्रांसफर किए गए।

पीड़ित का कहना है कि ट्रांजेक्शन का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उन्हें नहीं मिला और न ही किसी प्रकार का ओटीपी प्राप्त हुआ। घटना के बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयराज कुबेर ने बताया कि साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बिना ओटीपी के खातों से रकम कैसे निकाली गई।

  • In Gwalior Rs 4.47 lakh was withdrawn from accounts without OTP causing trouble for businessmen due to cyber fraud
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना