जबलपुर में अस्पताल से 4 दिन की नवजात गायब, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप; CCTV में अज्ञात महिला दिखी

जबलपुर: घमापुर स्थित जेठी अस्पताल में एक नवजात बच्ची के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। रामनगर निवासी शाकिर सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि उनकी 4 दिन की नवजात बच्ची अस्पताल से गायब हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज और डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब परिजन बच्ची को लेने पहुंचे तो वह अपने बेड पर नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में जब उन्होंने बच्ची के बारे में जानकारी मांगी, तो स्टाफ की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। बाद में CCTV फुटेज देखने पर एक अज्ञात महिला बच्ची को उठाकर ले जाती दिखाई दी।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि स्टाफ ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल किया। मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया गया है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: संजीवनी नगर हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी आयुष यादव गिरफ्तार

  • jabalpur-4-day-newborn-girl-missing-hospital-negligence-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना