
जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट: ग्वारीघाट स्थित मां नर्मदा के पावन तट पर नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नाट्य दल ने भाग लिया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को “नशे से दूरी है ज़रूरी” का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। नशे की लत से पारिवारिक रिश्ते टूटते हैं, आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और व्यक्ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं, बच्चों और पुरुषों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े – जबलपुर से नियमित हुई पुणे-बांद्रा ट्रेन, लेकिन लंबी वेटिंग ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
- jabalpur-gwarighat-drug-awareness-program









