रतलाम में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान तेज, डीआईजी-एसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, वाहनों पर लगाए जागरूकता पोस्टर

रतलाम/नेहरू खान की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने रविवार को जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। रेलवे स्टेशन और दिलबहार चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) निमिष अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आमजन, वाहन चालकों और यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन और दिलबहार चौराहा क्षेत्र में संचालित ऑटो रिक्शा, मैजिक वाहन, यात्री बसों तथा स्कूल बसों पर “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पोस्टर लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं, इसलिए इन वाहनों पर लगाए गए संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस अवसर पर ऑटो चालकों, बस चालकों, मैजिक वाहन चालकों, यात्रियों और अन्य नागरिकों को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाए।

कार्यक्रम के बाद दिलबहार चौराहा से जनजागरूकता वाहन रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ ऑटो, मैजिक और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहन शामिल हुए। रैली के माध्यम से शहरवासियों को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। वाहनों पर लगाए गए पोस्टर और जागरूकता संदेश लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

रतलाम पुलिस ने बताया कि अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्टर अभियान चलाया गया। सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए तथा आमजन और वाहन चालकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या संग्रहण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी पार्वती गौड़, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी यातायात राजशेखर वर्मा, थाना प्रभारी स्टेशन रोड जितेन्द्र सिंह जादौन, यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांबिंग गश्त में 37 स्थाई और 71 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

  • ratlam-police-drug-free-awareness-drive-july-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू