पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी की तीखी प्रतिक्रिया: रीवा को छोटा शहर कहना विंध्य क्षेत्र का अपमान

रीवा/मैहर: पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने रीवा को छोटा शहर बताते हुए महानगर के रूप में विकसित करने की बात कही थी। त्रिपाठी ने कहा कि रीवा को छोटा शहर कहना विंध्य क्षेत्र के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर रीवा कब छोटा शहर था। त्रिपाठी ने याद दिलाया कि जब मध्यप्रदेश का गठन भी नहीं हुआ था, उस समय विंध्य प्रदेश अस्तित्व में था और रीवा उसकी राजधानी हुआ करता था। ऐसे ऐतिहासिक और गौरवशाली शहर को छोटा बताना उचित नहीं है।

ये भी पढ़े – मैहर: भटूरा गांव में प्रदूषण बना गंभीर समस्या, ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी

पूर्व विधायक ने कहा कि रीवा ने ही कई नेताओं को पहचान और सम्मान दिलाया है, इसलिए इस शहर को छोटा कहकर उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। उनके अनुसार रीवा विंध्य की पहचान, धड़कन और गौरवशाली विरासत है। त्रिपाठी ने विंध्य क्षेत्र की ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि इस धरती ने लाल पद्यधर सिंह, दादू गोविंद नारायण सिंह, शंभूनाथ शुक्ला, चंद्र प्रकाश तिवारी, यमुना प्रसाद शास्त्री, कुंवर अर्जुन सिंह, गुलशेर अहमद और श्रीनिवास तिवारी जैसे कई बड़े नेताओं को देश को दिया है। इन नेताओं ने विंध्य का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया।

उन्होंने कहा कि रीवा लंबे समय से संभागीय मुख्यालय है और यहां कमिश्नरी स्थापित है। इसके बावजूद अगर इसे छोटा शहर कहा जाता है, तो यह विंध्य के लोगों की भावनाओं का अपमान है।पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि क्षेत्र के युवाओं को आज भी रोजगार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में पलायन करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार विकास की बात कर रही है, तो विंध्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़े – मैहर में ‘स्वच्छता पर्यावरण संकल्प हमारा’ अभियान: मिनी लैंड एकेडमी के छात्रों की प्रेरक पहल

  • rewa-narayan-tripathi-small-city-comment-vindhya-insult
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना