ओरछा पुलिस का बड़ा खुलासा: बेतवा घाट से चोरी हुई अर्टिगा कार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

निवाड़ी: ओरछा पुलिस ने बेतवा नदी घाट से चोरी हुई अर्टिगा कार के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की कार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और तकनीकी जांच की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया। मामले का खुलासा निवाड़ी एसडीओपी के.के. पाण्डेय ने किया।

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 की सुबह फरियादी अभिषेक अपनी सफेद रंग की मारुति सुजुकी अर्टिगा कार क्रमांक यूपी 32 आरटी 9983 से ओरछा के बड़े पुल के नीचे स्थित बेतवा नदी घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार नदी किनारे खड़ी की और स्नान के लिए चले गए। करीब दो घंटे बाद वापस लौटने पर कार मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा तो फरियादी ने ओरछा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीओपी के.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो युवक दिखाई दिए। इसके बाद साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की लोकेशन और संपर्कों की जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी बाबू उर्फ शिवम कुशवाहा निवासी उत्तर प्रदेश के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस टीम तत्काल लखनऊ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों बालकृष्ण उर्फ रवि कुशवाहा और जीवन आर्या के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने बरूआसागर क्षेत्र से चोरी की अर्टिगा कार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार बरामद अर्टिगा कार की कीमत करीब 5 लाख रुपए तथा जब्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 80 हजार रुपए आंकी गई है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – निवाड़ी: पैसों के लेनदेन और मानसिक तनाव से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

  • orchha-betwa-ghat-ertiga-car-theft-case-three-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना