मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का सीएम को पत्र: सरकारी उत्सवों पर एक साल के बैन और VIP कल्चर खत्म करने की मांग

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र भेजकर राज्य की वित्तीय स्थिति और सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा जनता को दी जा रही सादगी और बचत की सलाह को एक ‘छलावा’ करार दिया है। पटवारी ने तर्क दिया कि एक तरफ प्रदेश भारी कर्ज के संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सत्ता के गलियारों में करोड़ों रुपये के भव्य आयोजनों और इवेंट मैनेजमेंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्पष्ट शब्दों में लिखा कि वित्तीय अनुशासन का पाठ पढ़ाने से पहले सरकार को खुद इसे अपने आचरण में उतारना चाहिए और इसकी शुरुआत जनता की जेब काटने के बजाय सत्ता के वैभव को कम करने से होनी चाहिए।

जीतू पटवारी ने राज्य सरकार को दिए सुझाव

पटवारी ने अपने पत्र में कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मांग की है कि प्रदेश में बढ़ते कर्ज, किसानों की बदहाली और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए अगले एक साल तक सभी प्रकार के भव्य सरकारी उत्सवों और समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक रैलियों, बड़े मंचों, स्वागत द्वारों और हेलीकॉप्टर के दौरों को जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुए कहा कि ये कार्यक्रम जनसेवा के बजाय केवल प्रचार तंत्र का हिस्सा बनकर रह गए हैं। कांग्रेस नेता ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन-भत्तों के साथ-साथ पेंशन पर भी पुनर्विचार करने की अपील की है, ताकि जनप्रतिनिधि स्वयं त्याग का उदाहरण पेश कर सकें।

मध्यप्रदेश में वीआईपी कल्चर का हो अंत

इसके अलावा जीतू पटवारी ने राज्य में वीआईपी कल्चर को खत्म करने की जरूरत पर जोर देते हुए विदेशी दौरों, बड़े आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों और मंत्रियों के लक्जरी काफिलों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब देश के अन्य महत्वपूर्ण संस्थान ऑनलाइन व्यवस्था अपना रहे हैं, तो सरकार रैलियों और शक्ति प्रदर्शन के पुराने ढर्रे पर करोड़ों रुपये क्यों लुटा रही है। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे भाषणों के बजाय ठोस कदम उठाकर वास्तविक वित्तीय अनुशासन लागू करें, क्योंकि प्रदेश की जनता अब केवल खोखले वादे नहीं बल्कि सत्ता के शीर्ष से सादगी का प्रमाण देखना चाहती है।

ये भी पढ़े – पेट्रोल-डीजल की बचत पर सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान, कारकेड में न्यूनतम वाहनों के इस्तेमाल के दिए निर्देश

  • jitu-patwari-letter-to-cm-mohan-yadav-mp-government-spending-austerity-measures
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    उज्जैन की शाही मस्जिद पर हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई पर रोक की मांग खारिज

    उज्जैन की शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला