शिवपुरी में दो आदतन बदमाश 6 महीने के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने दो आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की है। आदेश के तहत दोनों आरोपियों को छह महीने तक शिवपुरी सहित आसपास के छह जिलों की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दो आरोपियों पर हुई कार्रवाई

जिलाबदर किए गए आरोपियों में अनिकेत रावत (21 वर्ष), निवासी न्यू कॉलोनी, बैराड़ और राहुल केवट (26 वर्ष), निवासी संकट मोचन कॉलोनी, पिछोर शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

6 जिलों की सीमा में प्रवेश पर रोक

आदेश के मुताबिक दोनों आरोपियों को शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया और गुना की राजस्व सीमाओं से छह माह तक बाहर रहना होगा। जहां भी वे निवास करेंगे, उसकी लिखित सूचना प्रत्येक माह संबंधित थाना प्रभारी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से देना अनिवार्य होगी।

कोर्ट में पेशी के लिए मिलेगी छूट

यदि किसी न्यायालय में आरोपियों का कोई प्रकरण लंबित है, तो वे केवल पेशी की तारीख पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को सूचना देना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • shivpuri-two-habitual-offenders-exiled-for-six-months-by-collector-order
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना