
खजुराहो की पावन धरा पर बुंदेलखंड के गौरव, वीर शिरोमणि महाराजा छत्रसाल की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को भक्ति, वीरता और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा में 252 ध्वज पताकाओं की भव्य उपस्थिति रही, वहीं ऐतिहासिक झांकियों के माध्यम से बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास का प्रदर्शन किया गया। वीर सेना द्वारा तलवार और दंड कला का अद्भुत प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का आयोजन शिल्पग्राम खजुराहो से प्रारंभ होकर महाराजा छत्रसाल चौराहे पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पूरे मार्ग में नागरिकों ने फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। विशेष आयोजन स्थल जौहर कुंड पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और सम्मान से भर गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वीरता से जुड़े गीतों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। इस अवसर पर शेर सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन धीरेंद्र सिंह बुंदेला एवं सर्व समाज के सहयोग से किया गया।
ये भी पढ़े – खजुराहो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब व स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, तस्कर फरार
- khajuraho-maharaja-chhatrasal-jayanti-shobhayatra-2026










