कुंडेश्वर से लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर: 11 वर्षीय बालक की मौत

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की बाइक सागर हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 11 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल टीकमगढ़ में उपचार जारी है।

कुंडेश्वर दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के बछरवानी गांव निवासी संतोष आदिवासी अपने परिवार के साथ सावन के पहले सोमवार पर कुंडेश्वर में भगवान शिव के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद शाम करीब छह बजे सभी एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अजनौर गांव के पास सागर हाईवे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

11 वर्षीय बालक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में 11 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष आदिवासी, आरती और देवकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

डायल 112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल टीकमगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया।

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने उठाई सख्ती की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सागर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस दुर्घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े: खाद चोरी के दौरान विवाद में युवक की हत्या: 7 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

 

  • kundeshwar-returning-family-bike-hit-by-truck-tikamgarh-child-dies
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना