लखनऊ: डीएम विशाख जी ने किया जनगणना-2027 के प्रथम चरण का स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

लखनऊ: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाख जी ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के जोन-3 अंतर्गत अलीगंज और महानगर क्षेत्र के विभिन्न हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) का दौरा कर गणना कार्य की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात प्रगणकों और सुपरवाइजरों से बातचीत कर डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, कार्य की प्रगति तथा सामने आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनगणना से संबंधित अभिलेखों, प्रपत्रों और डिजिटल माध्यमों से एकत्र किए जा रहे आंकड़ों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे।

जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं और नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रत्येक मकान और आवासीय इकाई का सही विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जोनल अधिकारियों और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की नियमित निगरानी करें तथा प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि डिजिटल माध्यम से किए जा रहे डेटा संकलन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और सभी जानकारी समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने गणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार सिंह, जोनल अधिकारी मनोज यादव सहित नगर निगम और जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – पोषण स्पेशल: पोषण से कुपोषण पर वार; योगी सरकार की ‘पौष्टिक थाली’ से मजबूत हो रही यूपी की नई पीढ़ी

  • lucknow-dm-vishakh-g-inspects-census-2027-house-listing-and-housing-enumeration-work
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    2027 चुनाव से पहले बीजेपी के लिए ब्राह्मण वोट बैंक बना चुनौती? राजनीतिक समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता…

    आगे पढ़ें
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

    अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया