मैहर: मुंडन संस्कार कराने वाले नाई और आचार्यों को महीनों से नहीं मिला भुगतान, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: मां शारदा धाम में मुंडन संस्कार से जुड़े आचार्यों और सेन समाज के लोगों के बकाया पारिश्रमिक भुगतान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कई महीनों से मुंडन संस्कार कराने वाले पंडितों और नाइयों को उनका निर्धारित भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, मां शारदा देवी क्षेत्र के मुंडन संस्कार कक्ष में सेन समाज और आचार्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान बताया गया कि श्रद्धालुओं से मुंडन संस्कार के लिए ₹200 की रसीद काटी जाती है, जिसमें से ₹100 आचार्यों और सेन समाज के लोगों को पारिश्रमिक के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन पिछले कई महीनों से यह राशि संबंधित लोगों को नहीं मिली है।

सेन समाज और आचार्यों का कहना है कि उनके भी परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां हैं। जुलाई में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम, कलेक्टर तथा मां शारदा प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अध्यक्ष से तत्काल बकाया भुगतान कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में हर माह की 10 तारीख से पहले नियमित रूप से पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित करने की भी अपील की है। बैठक में कहा गया कि मां शारदा धाम में श्रद्धालुओं को सेवा देने वाले आचार्य और सेन समाज के लोगों का समय पर पारिश्रमिक मिलना आवश्यक है, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े – मैहर में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का सरकार पर हमला, बोले- संविधान और युवा दोनों खतरे में

  • maihar-sharda-temple-barbers-priests-pending-payment-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना