मैहर में ‘स्वच्छ वार्ड रैंकिंग’ अभियान शुरू, 24 वार्डों में होगी स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा

मैहर: नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26” के अंतर्गत स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से शहर के सभी 24 वार्डों में स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिससे मैहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। अभियान के दौरान कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र, डोर-टू-डोर कलेक्शन, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण और स्वच्छ शौचालय जैसे मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह अभियान 01 अप्रैल से 25 मई 2026 तक चलेगा, इसके बाद 26 से 30 मई तक आवेदन लिए जाएंगे और परिणाम 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर घोषित किए जाएंगे। इसी दिन विजेता वार्डों, ब्रांड एंबेसडरों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रशासन ने इस पहल को जनभागीदारी आधारित बताते हुए सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़े – मैहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने की तैयारी, कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताई नई रणनीति

  • maihar-swachh-ward-ranking-abhiyan-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना