MP छात्रसंघ चुनाव: कांग्रेस ने 13 समूहों में नियुक्त किए प्रभारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के जिलों को 13 समूहों में बांटकर चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की ओर से नियुक्तियां की गई हैं। 

भोपाल और इंदौर की जिम्मेदारी तय

कांग्रेस ने भोपाल की जिम्मेदारी प्रकाश चौकसे को दी है, जबकि इंदौर के प्रभारी अमन बजाज बनाए गए हैं। ग्वालियर की जिम्मेदारी हेवरन कसाना को सौंपी गई है।

रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर के लिए मंजुल त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ की जिम्मेदारी अक्षय दुबे को दी गई है। 

इन क्षेत्रों में भी नियुक्त किए गए प्रभारी

शहडोल, उमरिया और अनूपपुर की जिम्मेदारी अजय यादव को दी गई है। जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के लिए विजय रजक को प्रभारी बनाया गया है।

नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल की जिम्मेदारी मयूर जायसवाल को दी गई है। भिंड, मुरैना और श्योपुर में सचिन त्रिवेदी संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

मालवा-निमाड़ में भी संगठन सक्रिय

रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के लिए अर्पित उपाध्याय को प्रभारी बनाया गया है। शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और दतिया की जिम्मेदारी सौरभ यादव को दी गई है।

धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर के लिए दीपक उईके को जिम्मेदारी मिली है। उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच की जिम्मेदारी डॉ. विजय बोधमा को सौंपी गई है। 

छात्र राजनीति में बढ़ेगी सक्रियता

कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रभारियों से आगामी छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और संबंधित क्षेत्रों में छात्रों को संगठनात्मक सहयोग देने को कहा है। नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। 

यह भी पढ़े: इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन

 

  • mp-student-union-election-2026-congress-13-election-incharges-nsui
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    6 राज्यों में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट! 21 जनवरी 2027 को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

    देश के छह राज्यों में मतदाता सूची के विशेष…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल