नौगांव थाने में फरियादी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नौगांव/छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर छतरपुर जिला अस्पताल और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लहेरा पुरवा निवासी 35 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा शनिवार शाम करीब 4 बजे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए नौगांव थाने पहुंचे थे। आरोप है कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से वे मानसिक रूप से आहत हो गए और इसी दौरान उन्होंने थाना परिसर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगांव पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पहले जिला अस्पताल छतरपुर और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस की भूमिका को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी से कुलगुरु समेत स्टाफ परिसर में रुका

 

  • naugaon-police-station-man-dies-after-consuming-poison-during-treatment
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना