उमरिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया झपटमारी और चोरी का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार; ₹1.44 लाख का माल बरामद

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले में झपटमारी और चोरी की वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए उमरिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन सहित करीब 1.44 लाख रुपये का चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना इंदवार क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को फरियादी रवेंद्र सिंह, निवासी बिजौरा की शिकायत पर थाना कोतवाली उमरिया में अपराध क्रमांक 404/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस ने ऐसे पहुंची आरोपियों तक

पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के निर्देश पर एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मुखबिर से मिली सूचना और जांच के आधार पर एक महिला एवं एक पुरुष संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। साथ ही थाना इंदवार क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।

₹1.44 लाख का चोरी गया सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ललन सिंह गौंड (30 वर्ष), पिता शंभू, निवासी बड़वाही, थाना मानपुर, जिला उमरिया, निशा रजक (22 वर्ष), पति संजीव कुमार कतलाम, मूल निवासी ग्राम बालोद, थाना पुरू, जिला बालोद (छत्तीसगढ़), वर्तमान निवासी बड़वाही, थाना मानपुर, जिला उमरिया गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में निरीक्षक मदनलाल मरावी, उपनिरीक्षक संतबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक महेश साहू, दिनेश नामदेव, अनिल पटेल, अशोक, महिला आरक्षक लता साहू, आरक्षक आशीष, नर्मदा, करन तिवारी, तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक संदीप सिंह एवं आरक्षक सुनील सिंह शामिल रहे। उमरिया पुलिस ने कहा है कि जिले में चोरी, झपटमारी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े –  उमरिया: सावन की बारिश में बांधवगढ़ में दिखा बाघों का दुर्लभ नज़ारा, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक पल

 

  • umaria-police-solves-snatching-and-theft-case-two-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सहकारिता के क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन का नया कीर्तिमान, उपार्जन, डिपॉजिट और ऋण वसूली में प्रदेश में अग्रणी

    खरगोन/अमित भटोरे की रिपोर्ट: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में तेज रफ्तार कंटेनर बना काल, एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

    बुरहानपुर: जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बड़ी पहल: बेटा-बेटी को संपत्ति में बराबरी, बुजुर्गों की देखभाल नहीं करने पर अधिकार प्रभावित हो सकते हैं

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

    दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार