बढ़ते तापमान के बीच लू से बचाव की अपील, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू  से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता रखने की अपील की है।

लू से प्रभावित मरीजों के उचित उपचार के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारी अधिकारियों को सतत निगरानी रखने और लू से प्रभावित मरीजों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीजों में लू के लक्षणों की पहचान कर त्वरित उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

लू लगने का प्रमुख कारण

एडवाइजरी में बताया गया है कि तेज धूप में लंबे समय तक रहना लू लगने का प्रमुख कारण है, जिससे शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।

बाहर निकलने से बचने को कहा गया है

बचाव के लिए नागरिकों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप में बाहर निकलते समय शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई है।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है, क्योंकि इस समय लू का खतरा अधिक रहता है।

लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील

इसके अलावा मदिरा, चाय और कॉफी का अधिक सेवन न करने, भारी शारीरिक श्रम के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहने और बासी भोजन से बचने की भी सलाह दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और लू के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।

  • raisen-health-department-issues-advisory-to-prevent-heatstroke-amid-rising-temperature
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना