पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल से दूरी का संदेश लेकर निकला ईद मिलादुन्नबी का विशाल चल समारोह

निसरपुर/कुक्षी: दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आदेशानुसार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रविवार को नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को मोबाइल की बढ़ती लत से दूर रखने का सामाजिक संदेश भी प्रमुखता से दिया गया।

चल समारोह की शुरुआत मंगलवारिया से हुई। मरजान स्काउट बैंड की सुमधुर धुनों के बीच मदरसा सैफिया के बच्चे सबसे आगे चल रहे थे। बच्चों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का संदेश भी दिया गया। समाज की ओर से बच्चों को मोबाइल की बढ़ती लत से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चल समारोह में भी इस संदेश को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने आमजन से कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

मरजान स्काउट बैंड ने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.व.स.) की मिलाद के अवसर पर मदह के साथ देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत कीं। वहीं मदरसा सैफिया के बच्चे “मिलादुन्नबी मुबारक”, “नारा-ए-तकबीर—अल्लाहु अकबर” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। चल समारोह जनाब शेख मुर्तजा भाई साहब नाखुदा की सदारत में निकाला गया। इसमें जनाब इब्ने मदयन भाई, मदरसा सैफिया के हेड मोअल्लिम शेख फखरुद्दीन भाई बारामती, दाऊदी बोहरा जमात के सेक्रेटरी शेख शब्बर भाई जिनवाला, बुरहानी गार्ड्स के मेजर हुसैन भाई टांडा वाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

मंगलवारिया से शुरू हुआ जुलूस पड़ाव, चौपाटी, बड़पुरा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बोहरा मोहल्ला स्थित मस्जिद कॉम्प्लेक्स पहुंचा। यहां आमिल साहब शेख मुर्तजा भाई नाखुदा ने प्रशासनिक अधिकारियों, कुक्षी के नगर सेवकों और विशेष रूप से पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सबाब कमेटी, टी.के.एम., बुरहानी गार्ड्स और नजाफत कमेटी के पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे। जुलूस का संचालन बुरहानी गार्ड्स के हेड मुस्तफा भाई मंडीवाला ने किया। आयोजन की जानकारी मोहम्मद निसरपुर वाला और मूर्तजा हामिद ने दी।

ये भी पढ़े –  बघाउली की पहाड़ियों में खंडा-मुरम के कथित उत्खनन पर सवाल, विभागीय बयानों से बढ़ी जिम्मेदारी तय करने की चुनौती

 

  • nisarpur-kukshi-eid-milad-un-nabi-procession-environment-mobile-awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल